डेस्क:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कुशीनगर में एन्सेफलाइटिस का अंत हो गया है और सरकार ने इस क्षेत्र से मच्छरों और माफियाओं दोनों का सफाया कर दिया है। कुशीनगर में जनता को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र में माफियाओं द्वारा फैलाई गई बीमारियों और बेरोजगारी की समस्या का समाधान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया का सफाया हुआ है, वैसे ही यहां एन्सेफलाइटिस का भी अंत हो गया है। हमने मच्छरों और माफिया दोनों का सफाया कर दिया है। मच्छरों से बीमारियां फैलीं और माफिया से बेरोजगारी। हमने बीमारियों और बेरोजगारी दोनों की समस्या का समाधान कर दिया है।

