राष्ट्रीय

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार

डेस्क:उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर एयरपोर्ट) पर सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ₹19 करोड़ से अधिक मूल्य का उच्च क्षमता वाला ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में थाईलैंड के छह नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएँ शामिल हैं। कस्टम और पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का खुलासा करते हुए यह जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *