उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर बड़ा बयान: ‘नालायक औलाद को नहीं समझाया तो.

डेस्क:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सूर्य चौहान की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी परिस्थिति में मित्रता या किसी भी व्यक्तिगत संबंध की आड़ में किए गए अपराधों को बर्दाश्त नहीं करेगी। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद में हुई हालिया घटना समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कोई व्यक्ति दोस्ती का ढोंग करते हुए किसी की जान लेता है, तो यह न केवल अपराध है, बल्कि विश्वासघात का कृत्य है। ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा और दोषियों को किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *