डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच हो रही डील पर फिर पेंच फंस गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत को बंद करने का फैसला किया है। BBC ने ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम के हवाले से जानकारी दी है कि लेबनान में सीजफायर के उल्लंघन का हवाला देते हुए ईरान ने अमेरिका से बातचीत को निलंबित करने का फैसला किया है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से इजरायल ने लेबनान के ऊपर हमले तेज कर दिए हैं।
मिडिल ईस्ट में मिसाइल और ड्रोन हमले जारी
बीते कुछ समय से मिडिल ईस्ट में फिर मिसाइल और ड्रोन चलने लगे हैं। अमेरिका ईरान के सैन्य ठिकानों पर अटैक कर रहा है तो ईरान भी अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है। अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के गोरुक और केश्म आईलैंड पर रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और दो ड्रोन को तबाह कर दिया है। तो उधर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। IRGC ने दावा किया कि उनसे उस अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है जिसका इस्तेमाल उसपर अटैक के लिए किया गया।ईरानी सेना ने कल अमेरिकी MQ1 ड्रोन को भी मार गिराने का दावा किया था। हालांकि, ईरान ने ये नहीं बताया कि उसने अमेरिका के किस बेस को टारगेट किया है लेकिन उसने मिसाइल अटैक का वीडियो जारी किया है और कुवैत में ईरानी अटैक को लेकर सायरन भी बज रहे हैं।

