डेस्क:पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज (सोमवार) एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पहली सरकार के मंत्रिमंडल का आज भव्य विस्तार होने जा रहा है, जिसमें कुल 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बड़े विस्तार के साथ ही बंगाल की नई ‘राष्ट्रवादी सरकार’ के पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन पूरा हो जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आर. एन. रवि आज पूर्वाह्न 11 बजे कोलकाता के लोक भवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

