राष्ट्रीय

दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, रहें सावधान

डेस्क:देश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मई के आखिरी हफ्ते में मौसम का जो बदला हुआ मिजाज देखने को मिला है, वह जून की शुरुआत में भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 1 जून को दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के 19 राज्यों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों से बेहद सावधान रहने की अपील की गई है। 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की आशंका
आईएमडी के मुताबिक, बारिश के साथ-साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भीषण आंधी चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को बेवजह नदी किनारे न जाने की सलाह दी है, क्योंकि तेज आंधी की वजह से उत्तर भारत के कई जिलों में पेड़-पौधे उखड़ सकते हैं। इसके साथ ही कई राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों से भी मौसम का अपडेट देखकर ही निकलने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *