मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सलमान खान के करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सलमान को पहली फिल्म दिलाने में उनका अहम रोल था। जैकी ने कहा कि जब सलमान फिल्म ‘फलक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे, तभी उन्होंने उनकी तस्वीर देखकर उन्हें फिल्मों में लॉन्च कराने की कोशिश शुरू कर दी थी।
जैकी श्रॉफ के मुताबिक, वह सलमान की फोटो लेकर कई प्रोड्यूसर्स के पास गए। पहले उन्होंने सुभाष घई को तस्वीर दिखाई, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में केसी बोकाड़िया के जरिए सलमान को फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ मिली। हालांकि बाद में रिलीज हुई ‘मैंने प्यार किया’ ने सलमान को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।
जैकी ने शाहरुख खान को लेकर भी दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि ‘किंग अंकल’ की शूटिंग के दौरान पहली बार शाहरुख से मिले थे और उनकी मुस्कान व व्यवहार ने उन्हें काफी प्रभावित किया था।
आशुतोष झा

