डेस्क:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोएम्प्ट एडुटेक को ठेका दिए जाने के संबंध में राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया है। CBSE का यह बयान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) द्वारा मोदी सरकार से नई मूल्यांकन प्रणाली के लिए पोर्टल डिजाइन करने का ठेका पाने वाली कंपनी के बारे में चार सवाल पूछने के कुछ समय बाद आया है। CBSE ने राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि कोएम्प्ट एडुटेक को ठेका दिए जाने के संबंध में लगाए गए आरोपों को CBSE खारिज करता है। ये आरोप गलत, भ्रामक और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

