स्थानीय

दरभंगा : पटना हाई कोर्ट से पूर्व पीपी एडवोकेट कौसर इमाम हाशमी को मिली जमानत

पटना। पटना हाई कोर्ट ने पूर्व पीपी एडवोकेट कौसर इमाम हाशमी की ज़मानत याचिका मंजूर कर ली है। न्यायालय के इस निर्णय के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

हाई कोर्ट के फैसले की खबर मिलते ही परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने इसे न्यायपालिका पर विश्वास और कानूनी प्रक्रिया की जीत बताया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ. शारिक हुसैन, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मुजम्मिल हसन, प्रो. (डॉ.) अबसारूल हक, डॉ. इम्बेसातुल हक, प्रो. (डॉ.) आफाक़ हाशमी, डॉ. मो. ज़फिर, प्रो. (डॉ.) एम. ए. खान, राहत जहां तथा शमीम हैदर सहित कई लोगों ने न्यायालय के फैसले पर खुशी व्यक्त की और इसे सकारात्मक निर्णय बताया।

सभी ने आशा जताई कि आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी होगी तथा कौसर इमाम हाशमी जल्द अपने परिवार और शुभचिंतकों के बीच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *