अन्य

महाराष्ट्र MLC चुनाव से पहले महायुति में बढ़ी खींचतान

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद यानी MLC चुनाव से पहले महायुति गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। भाजपा ने कई सीटों पर दावा ठोक दिया है, जबकि शिवसेना शिंदे गुट और अजित पवार की एनसीपी भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में जुटी है।

इस बीच कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि क्रॉस वोटिंग के लिए पार्षदों और नेताओं को पैसों के ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ नेताओं को 5 लाख से 15 लाख रुपये तक देने की कोशिश हुई है। भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी MLC चुनाव महायुति और विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुके हैं। सीट बंटवारे और अंदरूनी खींचतान ने महाराष्ट्र की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *