अन्य

सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी पर पीएम मोदी की सोच का शिवराज सिंह चौहान ने किया खुलासा

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी किताब ‘अपनापन’ के लॉन्च पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीसे जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बहुत पहले ही समझ लिया था कि भविष्य की राजनीति में सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका होगी।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि एक बैठक में नरेंद्र मोदी ने नेताओं से पूछा था कि किसके पास ईमेल आईडी है। उस समय कई नेता ईमेल से परिचित नहीं थे। तभी बाबूलाल गौर ने मजाक में कहा, “ये फीमेल-ईमेल क्या होता है?” इस पर बैठक में ठहाके गूंज उठे।

चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार नेताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की सलाह देते थे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने एक बार कहा था कि 50 हजार से कम फॉलोअर्स वाले नेताओं का टिकट भी खतरे में पड़ सकता है।

शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही टेक्नोलॉजी और AI की ताकत को पहचान लिया था। ‘अपनापन’ किताब में चौहान ने पीएम मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के संबंधों और अनुभवों का भी जिक्र किया है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *