राष्ट्रीय

13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?

डेस्क:ससुराल में संदिग्ध हालत में जान गंवाने वाली ट्विशा शर्मा की मौत के 13 दिन बाद आज भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर करीब शाम 5 बजे अंतिम क्रियाएं की जाएंगी। इससे पहले दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भोपाल में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम कर रही है। परिवार का कहना है कि सभी जरूरी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शादी के महज पांच महीने बाद हुई मौत
शादी के सिर्फ पांच महीने बाद, बीती 12 मई को ससुराल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। ट्विशा के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के ऊंचे रसूख के कारण मामले के असली तथ्यों को सामने नहीं आने दिया गया। इसी वजह से परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। मध्य प्रदेश कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम रविवार सुबह भोपाल पहुंची। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद तय समय पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *