राष्ट्रीय

सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद भोपाल में हुआ अंतिम संस्कार

डेस्क:मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर उनके भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले, रविवार को ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम पूरा किया। फूट-फूटकर रो पड़े माता-पिता
श्मशान घाट पर अपनी लाडली बेटी के अंतिम संस्कार के दौरान ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और मां रेखा खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। इस दुखद मौके पर परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों ने भी ट्विशा को नम आंखों से अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *