राष्ट्रीय

दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर भड़कीं किरण बेदी, बोलीं- यह बेहद दुखद फैसला

डेस्क:केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली के लुटियंस इलाके में स्थित ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब को परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद क्लब की सदस्यता और इससे जुड़े विवादों पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इस क्लब की स्थापना अंग्रेजों के जमाने में हुई थी, जहां कभी भारतीयों के आने पर पाबंदी थी। आज यह जगह सत्ता और सामाजिक प्रतिष्ठा का बड़ा प्रतीक मानी जाती है। किरण बेदी ने फैसले को बताया दुखद
केंद्र सरकार के इस फैसले पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस कदम की कड़ी आलोचना की। किरण बेदी ने लिखा, “यह बहुत बुरा और सच में बेहद दुखद है। मुझे उम्मीद है कि इस प्रस्ताव पर दोबारा विचार किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *