
दरभंगा। जन सुराज के वरिष्ठ नेता व दरभंगा ग्रामीण के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, डॉ. शोएब अहमद खान ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग सरकार से किया है। साथ उन्होंने लोगों से अपील किया है गाय, बैल,भैस को कुबार्नी देना बंद करें। जन सुराज नेता शोएब खान ने कहा दरभंगा के बिचोबिच मिर्ज़ापुर में गौशाला स्थित है जहां की दुर्दशा किसी से छुपी हुई नहीं है। वहां की स्थिति को सुधारने के लिए जनसुराज आगे आएगा। उन्होंने कहा जमैते उलमा के अध्यक्ष ने कई बार सरकार से कहा है के गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित की जाए। आज देश के अंदर गाय को लेकर जो राजनीति हो रही है उसे मुसलमान समझ नहीं पा रहे हैं। नफरत की बीज बोकर बेनिफिट लिया जा रहा है। लेकिन अब मुसलमान इसे समझने लगे है। उन्होंने कहा समाज से गलत लोगों को हटाने के लिए लोगों को अपने व्यापार बदलना होगा। गाय का दूध फायदेमंद है उसका मांस नहीं। गाय को माता लोग मानते है। हम भी गाय को माता ही मानते है। गाय हमारी माता है तो उन्हें राष्ट्रीय पशु घोषित करने में सरकार को क्या परेशानी हो रही है।
