
दरभंगा। मुंबई/नवी मुंबई में 19 मई को वाइब्रेंट मिथिला फाउंडेशन तत्वावधान में और फाउंडेशन के संस्थापक रिंकू कुमार झा के नेतृत्व में मिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह 2026 का हुआ भव्य आयोजन 17 मई को नवी मुंबई स्पोर्ट्स एसोसिएशन क्लब, नवी मुंबई में हुआ थी। कार्यक्रम में मुंबई एवं नवी मुंबई में निवास कर रहे मिथिलांचल के लगभग 30 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाइब्रेंट मिथिला फाउंडेशन के निदेशक रिंकू झा ने कहा “मिथिला गौरव रत्न सम्मान” का मुख्य उद्देश्य मिथिलांचल से देश एवं विदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर अपनी पहचान बनाने वाले लोगों को एक मंच पर लाना, उनका सम्मान करना एवं समाज के सामने उनकी उपलब्धियों को प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी मेहनत से देश-विदेश में मिथिला का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्हें अपनी मातृभूमि मिथिला से निरंतर जुड़े रहना चाहिए ताकि मिथिलांचल का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। मिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह के साथ-साथ इस फाउंडेशन का उद्देश्य गरीब बच्चों को फ्री में शिक्षा बुक्स एंड स्टेशनरी सभी देने की योजना है जिसके लिए स्कूल ऑन व्हील्स कार्यक्रम चलाने की योजना है जिसमें बसों को मोबाइल क्लासरूम के रूप में विकसित किया जाएगा, जिनमें कंप्यूटर लैब, स्मार्ट पैनल एवं शिक्षण की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। ये बसें दरभंगा शहर एवं आसपास की मलिन बस्तियों में जाकर 3 से 9 वर्ष तक के उन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगी जो स्कूल नहीं जा पाते हैं अथवा ड्रॉपआउट हो जाते हैं। वैसे गरीब बच्चे जो स्कूल नहीं जा पाते हैं या ड्रॉप आउट हो जाते हैं 3 साल से 9 साल के बच्चों का नामांकन इस स्कूल ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत होगा एक पूरे बस को पूर्ण सुसज्जित क्लासरूम बनाया जाएगा और उन गरीब बस्तियों में जाकर के उनको फ्री में शिक्षा दी जाएगी और इस कार्यक्रम में जो भी शिक्षक पढ़ना के लिए जाएंगे उसकी जिम्मेदारी अललपट्टी स्थित सेंट जेवियर्स दरभंगा पब्लिक स्कूल ने ली है जो स्कूल ऑन व्हील्स में बसों में जाकर उन बस्तियों में जाकर बच्चों को फ्री में शिक्षा देंगे| उन्होंने बताया कि मुंबई में आयोजित यह पहला “मिथिला गौरव रत्न सम्मान 2026” कार्यक्रम था। इसके बाद अगला कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया जाएगा तथा भविष्य में भारत के विभिन्न राज्यों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। साथ ही दिसंबर 2026 में मिथिलांचल के हृदयस्थल दरभंगा में “अंतर्राष्ट्रीय मिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों में रह रहे मिथिला मूल के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो.अली अशरफ फातमी ने अपने संबोधन में कहा मिथिला की संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक चेतना पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखती है। मिथिला की संस्कृति, कला और पारिवारिक मूल्य देशभर में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज के प्रतिभाशाली लोगों को नई पहचान देने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना सिखाते हैं। भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाए दी। गेस्ट ऑफ ऑनर बॉलीवुड अभिनेता अली खान ने कहा समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और सामाजिक एकता सबसे महत्वपूर्ण है। मिथिलांचल के लोग देश विदेश में अपनी मेहनत प्रतिभा से अलग पहचान बना रहे हैं। मिथिला गौरव रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित होने वालो में
अद्वैत्य चैतन्य दास,
अंगद चौधरी,डॉ अनीश ठाकुर,अनवर अहमद शेख,
डॉ अर्चना पाठक,भारतेंदु विमल,धर्मेंद्र कुमार ठाकुर
हेमेंद्र मिश्रा,जमील शाह
माला झा,मोहन झा,
मनोरमा झा,मुरारी ठाकुर
निखिल कुमार,प्रवीण झा
राजकुमार झा,शुभ चंद्र मिश्रा
सुरेश झा,विशाखा डायना एवं मो वजीदुद्दीन के साथ अन्य कई गण्यमान लोग शामिल रहे।
