अन्य

सदर ब्लॉक एवं सदर थाना जाने वाले रास्ते में वर्षों से हो रहे जलजमाव को लेकर डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाक़ात 

दरभंगा। दरभंगा सदर ब्लॉक एवं सदर थाना जाने वाले रास्ते में वर्षों से हो रहे जलजमाव को लेकर आज दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी नगर के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में छ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कौशल कुमार से मुलाकात कर मांगपत्र दिया। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद महासंघ के अध्यक्ष सह वार्ड 13 के पार्षद, राजीव कुमार सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल थे। वार्ता के दौरान दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। बैठक में डॉ. जमाल हसन ने जिलाधिकारी से कहा सदर ब्लॉक एवं सदर थाना जाने वाला यह मार्ग वर्षों से जलजमाव की समस्या से ग्रसित है और इसका उपयोग पूरे शहर की जनता करती है। सदर ब्लॉक में शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है, स्थानीय निवासी बद से बदतर परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं। सांसद, विधायक ने अब तक सिर्फ स्थानीय निवासियों को ठगने का काम किया है, इसलिए सभी लोग अब पूरी उम्मीद के साथ जिला प्रशासन के पास पहुंचे हैं। उन्होंने प्रशासन को बताया महिलाओं को साड़ी उठाकर गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है, बच्चों को स्कूल जाने के दौरान कई बार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है और कई बच्चे जलजमाव में गिर जाते हैं। लगातार जलजमाव के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। रात के समय राहगीरों को सांप-बिच्छू का भी डर सताता है। डॉ. जमाल हसन ने यह भी कहा वहां लगा ट्रांसफॉर्मर मात्र कुछ इंच ऊपर है, जबकि आसपास घरों से निकले गंदे पानी का स्थायी जलजमाव बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी को याद दिलाया पिछले वर्ष करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।जिलाधिकारी ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनते हुए नगर आयुक्त को निर्देश दिया वहा तत्काल तीन पंप लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कराया जाए। स्थानीय लोगों से सलाह लेकर जहा जरूरत हो वहां पंप लगाए जाएं, ताकि पहले जलनिकासी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा एक महीने के भीतर नाला निर्माण कर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा, जिसके बाद सड़क निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ाया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया बिजली विभाग से बात कर ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराया जाएगा। बैठक सकारात्मक,सार्थक रही। जिलाधिकारी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से यह भी मांग किया की सदर ब्लॉक और सदर थाना मार्ग के निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग स्वयं उनके स्तर से हो, ताकि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस पर जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया की वे स्वयं इसकी निगरानी करेंगे।पार्षद महासंघ अध्यक्ष सह वार्ड 13 पार्षद राजीव कुमार ने कहा वर्षों से स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन आज पहली बार प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने उम्मीद जताई जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से जल्द ही लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी। और सदर ब्लॉक तथा सदर थाना जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग आम लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम बन सकेगा।

अंत में प्रतिनिधिमंडल एवं स्थानीय लोगों ने कहा यदि जल्द जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली तो मजबूरन म्यूजियम गुमटी मुख्य सड़क को जाम कर चरणबद्ध आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।

जिलाधिकारी से मिलने वालों में सुमित सुमन, मणिशंकर, रामबाबू यादव,डॉ दीपनारायण पासवान,संतोष चौधरी, मुकेश कुमार,सोगारथ चौधरी,कुमार गौरव राज, शिवम सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *