अन्य

खेत मजदूर संगठनों और नरेगा संघर्ष मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर राज्यव्यापी मनरेगा मजदूरों-ग्रामीण मजदूरों की हड़ताल में मजदूरों ने पंचायतों में दिया धरना मजदूर मनरेगा की पुनर्बहाली,200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी की मांगों पंचायत कार्यालयों पर की नारेबाजी

दरभंगा। खेत मजदूर संगठनों और नरेगा संघर्ष मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर राज्यव्यापी अभियान के तहत दरभंगा जिला के विभिन्न पंचायतों अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा एवं मनरेगा मजदूर सभा के संयुक्त बैनर तले बहादुरपुर प्रखंड के बहादुरपुर-देकुली, बस्तपुर, हायाघाट के सिधौली, हनुमाननगर प्रखंड के गोढेला, रुपौली एवं सदर प्रखंड के धोइ सहित जिला के दर्जन भर पंचायतों में हजारों ग्रामीण मजदूर हड़ताल पर रहकर पंचायतो के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपने मांगों मजदूर मनरेगा की पुनर्बहाली, 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी करने की मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र मौके पर उपस्थित पंचायत रोजगार सेवक को सौंपा। हनुमाननगर प्रखंड के रुपौली पंचायत में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए खेग्रामस के जिला सचिव सत्यनारायण पासवान उर्फ पप्पू ने कहा 2005 में संसद ने सर्वसम्मति राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (नरेगा) कानून को पारित किया था। इस कानून के तहत करोड़ों ग्रामीण मजदूरों खासकर महिलाओं को रोज़गार का अवसर मिला। इस कानून के चलते ग्रामीण अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ हुई, गाँव में आधारभूत संरचना का विकास हुआ और पर्यवार्नीय दृष्टिकोण से कई तरह के काम किए गए। हालांकि धीरे-धीरे सरकार ही इसके प्रति उदासीन होती गयी और इसे मजबूत करने के बजाय, बजट को कम करती गई। मनरेगा मजदूरी को न्यूनतम मजदूरी से भी कम रखा गया। सरकार के इस रवैये के विरोध में मजदूर संगठन लगातार यह मांग करते रहे है। मनरेगा का बजट बढ़ाया जाय, न्यूनतम 700 रु की मजदूरी दी जाय और हर व्यक्ति को 200 दिनों का काम दिया जाय। लेकिन सरकार मजदूरों की हकमारी कर अदानी अंबानी के पक्ष में नीति बना रही है। जिसे इस देश की लाखों लाख मजबूर सड़क पर प्रतिवाद संगठित कर सरकार की कॉरपोरेट नीति नही चलने देगी।खेग्रामस नेता, मो जमालुद्दीन ने सम्बोधित करते हुए कहा आज लाखों देश के मजबूर भाई सड़को पर प्रतिवाद संगठित होकर सरकार की कॉरपोरेट नीति नही चलने देंगे। सरकार मजदूरों की हकमारी कर रही है और अदानी अंबानी के पक्ष में नीति बनाकर काम कर रही है।

सभा को जिला के विभिन्न पंचायतो में विश्वनाथ पासवान, नन्दलाल ठाकुर,हरी पासवान, विनोद सिंह, किशुन पासवान,सुमिन्त्रा देवी, माले नेता अशोक पासवान,डोमू राम, विभा देवी, मझिया देवी, तेतरी देवी, सरिता देवी, राजकुमार सदा, सुनील राम, विन्दीया देवी, प्रमिला देवी, व मंजू देवी आदि ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *