ये हर्षिदा शेट्टी है. ये अहमदाबाद की एक ज्वैलरी शॉप में काम करती थी. मौक़ा पाकर हर्षिता ने दुकान से 1.66 करोड़ के सोने के गहने चुराए और भाग निकली. हर्षिता भूल गई थी कि दुकान में CCTV कैमरे लगे हैं. CCTV फुटेज में हर्षिता चोरी करती देखी गई. वह सोने के गहने अपने यूनिफॉर्म में छिपाती दिखी. इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की. अब ये पकड़ में आई है. पुलिस हिरासत में हर्षिता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. हर्षिता ने कुबूला है कि ये चोरी उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर की थी. वो उससे शादी कर साथ रहना चाहती थी. लेकिन, अब हर्षिता को भी धोखा मिला है, क्योंकि बॉयफ्रेंड शादीशुदा निकला है और मौक़ा पाकर चोरी के गहने लेकर भाग गया है.

