स्कूटी टच होने से कार में स्क्रैच आने पर कार सवार गुंडे हॉकी स्टिक और डंडों से एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहे हैं, व्यक्ति की मंगेतर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रही है। घटना गिरि रोड चौक, बरहामपुर, ओडिशा की है, जहां गुंडों ने मामूली-सी टक्कर को लेकर एक युवक के दोनों पैर तोड़ दिए और लड़की अपनी जान की परवाह किए बिना अपने प्रेमी को बचा रही है। बचाते समय उसका भी पैर फ्रैक्चर हुआ है। मुक्तेश्वर कुमार और आशीष कुमार नाम के दो भाइयों ने दिनदहाड़े सार्वजनिक सड़क पर उमेश रथ पर हमला किया। पीड़ित के साथ मौजूद उसकी मंगेतर ने उसे अपने शरीर से ढाल बनाकर हमलावरों से बचाने का प्रयास किया था। उमेश रथ के दोनों पैर टूट गए, हालत गंभीर बताई जा रही है।

