
दरभंगा। दरभंगा नगर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठकर निगम सभागार में दरभंगा की महापौर, अंजुम आरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल नौ एजेंडा पर चर्चा वार्डो के पार्षदो के साथ की गई। एक एजेंडा को छोड़कर सभी आठ एजेंडों पर सदस्यों ने सर्वसहमति से पास कर दिया। इन पास एजेंडो में 13 दिसंबर 2025 को हुई सामान्य बोर्ड की बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, 10 जनवरी 2026 को हुई शसक्त स्थाई समिति की बैठक की कार्यवाही का प्रेषण, निगम के सभी वार्डों में स्वक्षता संबंधित सूचना पट्ट जैसे यहा वहा न थूके, सड़को पर कचरा न फैलाए,शौचालय की दिशा आदि के कुल 200 सूचना पट का अधिपस्थापन की स्वीकृति पर विचार करने,नगर विकास एवं आवास विभाग के पत्रांक संख्या – 3004, 29.09.2024 के आलोक में दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या एक से 48 तक 19 सौ से नई स्ट्रीट लाइट लगभग दो करोड़ की लागत से अधिष्ठापन एवं रख रखाव को लेकर स्वीकृति पर विचार, सभी 48 वार्डों में हाई मास्ट लाइट क्रय की स्वीकृति पर विचार,
राज्य योजना अंतर्गत प्राप्त राशि से दरभंगा नगर निगम के अधीन बेनीपुर 10 tpd Mrf के लिए दो करोड़ 72 लाख रूपये और 10 Tpd विंदरो कम्पोस्ट निर्माण के लिए एक करोड़ चालीस लाख रू की व्यय के लिए प्रशासनिक स्वीकृति, राज्य योजना अंतर्गत प्राप्त राशि से नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेश पर जानवरों के जन्म पर नियंत्रण के लिए एजेंसी का चयन,यंत्रों की खरीददारी,निर्माण, रख रखाव के लिए ढाई करोड़ रू की स्वीकृति पर विचार सहित कई अन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। वही कहा गया की खुले में शौच करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना की राशि 50 रू से बढ़ाकर पांच सौ रू हो और खुले में मूत्र करने पर एक सौ रू जुर्माना राशि का निर्धारण करने के विचार पर सदस्यों ने एजेंडा को खारिज कर दिया गया। एक सुर में सभी पार्षदों ने विरोध करते हुए कहा जब पूरे नगर निगम क्षेत्र में शौचालय और मूत्रालय की पूरी व्यवस्था पूर्ण हो जाय तभी इस नियम को लागू करना सही होगा।
नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर पार्षदों ने तीखी बहस किया और फिर सदस्यों ने कहा कागज पर ही शहर की साफ सफाई की व्यवस्था होती है। लेकिन हकीकत में हर गली की सड़क और मोहल्ला में गंदगी का अंबार लगा रहता है। सभी वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइट्स के कारण परेशानी होती है। बैठक में निगम के नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
भ्रष्टाचार और पारदर्शिता पर सवाल वार्ड पांच की पार्षद, पूजा मंडल ने कनीय अभियंता बमबम कुमार शर्मा को जमकर फटकार लगाते हुए उन्होंने आरोप लगाया के निगम में बन रही सड़क और नाले की योजनाओं की राशि की जानकारी आम लोगों व पार्षद को नहीं दी जाती है।अभियंताओ के मन के मुताबिक एस्टीमेट बनाते है। जिससे भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ जाती है। इधर पार्षद रवि रोहन ने आरोप लगाते हुए कहा के नाले के निर्माण की योजना और मापी का काम अधिकारी कार्यालय में बैठकर ही कर लेते हैं। वार्ड 21 के पार्षद, नवीन कुमार सिन्हा ने कहा के शहर में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। उन्होंने हाल ही में एक बच्ची की मौत का जिक्र करते हुए महापौर को कहा क्या निगम किसी और बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने स्लाटर हाउस की संचिका गायब होने का मामला को प्रमुखता से उठाया। निगम में अवैध बहाली को लेकर गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट अब तक सामने न आने पर भी नाराजगी जताई।
वार्ड 45 के पार्षद, देव कृष्ण झा ने कहा की शहर में कचरे का सही ढंग से उठाव नहीं होने को लेकर आवाज उठाई। इसके अतिरिक्त आरएस टैंक तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य अब तक केवल फाइलों में ही अटका हुआ है, धरातल पर कुछ नहीं हुआ। वार्ड 22 की पार्षद, रिंकू कुमारी ने नगर थाना के नजदीक विवाह भवन का निर्माण समय से किए जाने का मुद्दा उठाया। इस पर महापौर, अंजुम आरा ने बताया कुल नौ एजेंडा में आठ को सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से पास कर दिया। साथ ही नगर क्षेत्र के विकास के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गईं। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने को लेकर नगर निगम तत्पर है। आयोजित निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।
