अन्य

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी, दीपक झा की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री, मिथिलेश तिवारी से मिला शिष्ट मंडल,बिहार में शिक्षक भर्ती में हो रहे विलंब, प्रखंडो में नए डिग्री कॉलेजो में मैथिली विषय नहीं देने, मिथिला विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के बंद होने व अन्य मुद्दों को लेकर किया मुलाक़ात

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित अतिथि गृह सर्किट हाउस में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी, दीपक झा की अध्यक्षता में बिहार के शिक्षा मंत्री, मिथिलेश कुमार तिवारी से मिलकर बिहार में शिक्षक भर्ती में हो रहे विलंब, सभी प्रखंडो में नए डिग्री महाविद्यालयों में मैथिली विषय नहीं देने, मिथिला विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के बंद होने को लेकर संज्ञान में दिया गया। इस पर मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा के आप लोग को जल्द से जल्द सुखद परिणाम मिलेगा। इस मौके पर साथ में प्रियंका झा, रौशन कुमार झा, कुमार अनुराग व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *