डेस्क:केरल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य में करीब एक दशक (10 साल) के वामपंथी शासन का अंत करते हुए आज कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) सत्ता संभालने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन के नेतृत्व में 21 सदस्यीय यूडीएफ मंत्रिमंडल सुबह 10 बजे राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पद और गोपनीयता की शपथ लेगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

