अन्य

दरभंगा में मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वाले 95 विद्यार्थी हुए सम्मानित

दरभंगा : जेसीआई दरभंगा मिडटाउन द्वारा रविवार को समाहरणालय स्थित डॉ. आंबेडकर सभागार में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 95 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी के साथ एडीएम आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, एडीएम राजस्व मनोज कुमार, डीईओ वीएन ठाकुर, रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान, संस्था के अध्यक्ष प्रथम मित्तल, सचिव उधव खेड़िया और कार्यक्रम संयोजक प्रेयेष पोद्दार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता से ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग शिक्षा एवं ज्ञान बढ़ाने के लिए करना चाहिए, न कि समय बर्बाद करने के लिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

संस्था के अध्यक्ष प्रथम मित्तल ने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग और समुदाय के लोगों के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि संस्था ने हाल ही में दो मध्य विद्यालयों में आरओ सिस्टम लगवाकर बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम चौधरी, शालीन पंसारी, गौरव सिंह, पारूष चौधरी और रेडक्रॉस दरभंगा के कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही। अंत में संस्था के सचिव उधव खेड़िया ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *