राष्ट्रीय

व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला

डेस्क:अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ चल रहे कानूनी मामले और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर देश की राजनीति में नया तूफान खड़ा हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी का दावा है कि हालिया भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वास्तव में देश का हित साधने के लिए नहीं, बल्कि गौतम अदाणी को अमेरिकी कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए किया गया है। खबरों में दावा किया गया है कि अमेरिकी अधिकारी भारतीय अरबपति अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अदाणी समूह ने अतीत में लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘‘कंप्रोमाइज्ड, पीएम’ ने व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *