खेल

श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए PCB बदलेगी पाकिस्तान की टीम

डेस्क: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 9 अक्टूबर से T20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. दोनों देशों के बीच 3 T20 की ये सीरीज 13 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके तीनों मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए श्रीलंका ने तो अपनी टीम का ऐलान कर दिया है मगर पाकिस्तान की टीम अभी चुनी जानी है. लेकिन, टीम सेलेक्शन से पहले आ रही खबर बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही है. ऐसी खबर है कि पाकिस्तान की टीम में श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस बदलाव की बयार एशियन गेम्स 2026 में कुछ पाक क्रिकेटरों के कमाल के प्रदर्शन की बदौलत बही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम से कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. PCB उनकी छुट्टी कर एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका श्रीलंका के खिलाफ मौका दे सकता है. अब सवाल है कि फिर पाकिस्तान के किन खिलाड़ियों पर श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर होने की तलवार लटकेगी?

रिपोर्ट के मुताबिक PCB सलमान अली आगा को श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर कर उनकी जगह हसन नवाज को मौका दे सकती है. हसन नवाज का प्रदर्शन एशियन गेम्स के नॉक आउट में धमाकेदार रहा था. उन्होंने सेमीफाइनल में 22 गेंदों में 27 रन बनाए थे. वहीं भारत के खिलाफ फाइनल में 51 गेंदों पर 96 रन बनाए थे. नवाज इससे पहले खेले CPL 2026 में भी शानदार फॉर्म में दिखे थे, जहां उन्होंने 7 पारियों में 36.67 की औसत से 220 रन बनाए थे. सलमान आगा को अगर PCB बाहर करती है तो ये एक तरह से उनकी बेइज्जती ही होगी. वैसे PCB इंग्लैंड दौरे के बीच से घर भेजकर भी सलमान आगा को पहले ही शर्मिंदा करा चुकी है.

हसन नवाज की ही तरह अराफात मिन्हास को भी टीम में जगह मिल सकती है. वो पाकिस्तान की T20 टीम में फहीम अशरफ की जगह ले सकते हैं. मतलब फहीम अशरफ को बाहर जाना पड़ सकता है. सलमान मिर्जा एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले इंजरी के चलते टीम से बाहर हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक इंजरी से उनकी वापसी में अभी वक्त लग सकता है. ऐसे में अहमद डनियाल को श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम में मौका मिल सकता है, जिन्होंने एशियन गेम्स के फाइनल में भारत के खिलाफ 2 विकेट लिए थे. पाकिस्तान की टीम का ऐलान अगले कुछ घंटों में होने की उम्मीद है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन बाहर होता है और कौन अंदर आता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *