डेस्क : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET UG परीक्षा 2026 को लेकर मचे बवाल के बीच एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की. धर्मेंद्र प्रधान ने इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए और कहा कि पेपर लीक के दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कई अहम ऐलान भी किए और कहा कि अगले साल ये परीक्षा ऑनलाइन होगी. साल 2027 में होने वाली परीक्षा में OMR शीट का प्रयोग नहीं किया जाएगा.

