अन्य

दरभंगा एयरपोर्ट के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का बड़ा एलान बोले अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा दरभंगा एयरपोर्ट  दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा बिहार पुलिस की जगह अब सीआईएसएफ के हाथो में होगी

दरभंगा। बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी के गुरुवार को दरभंगा पहुंचने पर भाजपा और जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने पाग माला एवं चादर पहनाकर स्वागत किया। मौके पर दरभंगा पहुंचने पर सीआईएसएफ के जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, नए टर्मिनल और शोभन में बन रहे दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य की समीक्षा किया। इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय झा, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, संजय सरावगी, डॉ. सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर, केवटी के विधायक, डॉ मुरारी मोहन ने मुख्यमंत्री का पाग, चादर और मखाना की माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ, जवानों को सौंपे जाने की समीक्षा किया था। दरभंगा एयरपोर्ट के नये टर्मिनल और एम्स निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा बिहार में जितनी एयर कनेक्टिविटी है, उससे दस गुना अधिक विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार में 59 लाख से अधिक लोग हवाई यात्रा करते हैं, लेकिन अगले पांच वर्षों में चार से पांच करोड़ लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दरभंगा को नए एयरपोर्ट टर्मिनल और एम्स निर्माण सहित कई बड़ी सौगातें दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिथिला और दरभंगा के विकास के लिए सड़क नेटवर्क और एयरपोर्ट निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हवाई सेवाओं की गहरी जानकारी रखते हैं और इसी वजह से वे इस क्षेत्र के कार्यों में विशेष रुचि लेकर समीक्षा करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बाबा विद्यापति के नाम पर रखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *