राष्ट्रीय

अपमानजनक आरोप लगाए…केजरीवाल-सिसोदिया की और बढ़ेगी मुश्किल, जस्टिस शर्मा ने कहा- अवमानना की कार्यवाही शुरू करेंगे

डेस्क:दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ मानहानिकारक पोस्ट करने के आरोप में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करेगा। न्यायालय आज शाम 5 बजे विस्तृत आदेश पारित करेगा। न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि आज मुझे एमिकस (अदालती वकील) नियुक्त करना था और मैंने इसके लिए प्रयास भी किए, कुछ वरिष्ठ वकीलों ने इसके लिए सहमति भी दे दी। लेकिन इसी बीच मुझे पता चला है कि कुछ प्रतिवादियों द्वारा मेरे और इस न्यायालय के खिलाफ बेहद अपमानजनक, बेहद अवमाननापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री पोस्ट की जा रही है और मैं चुप नहीं रह सकती। मैंने कुछ प्रतिवादियों और कुछ अन्य अवमाननाकर्ताओं के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *