खेल

IPL 2026 में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के इन 7 खिलाड़ियों पर बड़ा अपडेट

डेस्क: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इन दो दौरे पर कुल 9 व्हाइट बॉल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके लिए 24 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इस टीम अनाउंसमेंट के दौरान उन 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भी बड़ी अपडेट दी गई, जो इस वक्त IPL 2026 में अपनी-अपनी टीमों से खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा 30 मई से शुरू हो रहा है, जबकि बांग्लादेश दौरे का आगाज 9 जून से होगा. ऑस्ट्रेलिया ने इन दो दौरों के लिए टीम में नए खिलाड़ियों को भी जगह दी है.

पाकिस्तान-बांग्लादेश के दौरे के लिए किन 24 खिलाड़ियों को चुना गया है, उनके बारे में जानने से पहले आप उन 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर अपडेट दे देते हैं, जो इस वक्त IPL 2026 में खेल रहे हैं. IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को इन दोनों दौरों से बाहर रखा गया है. वहीं SRH से ही खेलने वाले ट्रेविस हेड पाकिस्तान ना जाकर बांग्लादेश दौरे पर टीम को जॉइन करेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क और RCB के जॉश हेजलवुड भी पाकिस्तान-बांग्लादेश दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं पंजाब किंग्स से खेल रहे जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली और बेन ड्वारसुइस को लेकर खबर है कि वो बांग्लादेश में टीम को जॉइन करेंगे.
पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को 3 वनडे की सीरीज खेलनी है, जिसके मुकाबले 30 मई, 2 जून और 4 जून को रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे. इस मुकाबले के लिए टीम की बागडोर मिचेल मार्श को सौंपी गई है. जबकि अंडर 19 वर्ल्ड कप में 78 की औसत से 234 रन बनाने वाले ऑली पीक को भी इस टीम में चुना गया है. उनके अलावा टीम का एक और नया चेहरा ऑलराउंडर लायम स्कॉट का होगा. ऑली पीक बांग्लादेश दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे. जबकि लायम स्कॉट वहां भी खेली जाने वाली वनडे सीरीज में टीम के साथ होंगे.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के मुकाबले 9, 11 और 14 जून को खेले जाएंगे. वहीं T20 सीरीज के 3 मैच 17,19 और 21 जून को खेले जाएंगे. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज ढाका में खेली जाएगी. जबकि T20 सीरीज के तीनों मैच चट्टग्राम में खेले जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *