अंतरराष्ट्रीय

क्रूज शिप से यूरोप तक पहुंचा हंटावायरस, अलर्ट पर स्वास्थ्य एजेंसियां

डेस्क: डच क्रूज शिप एमवी होंडियस (Dutch cruise ship MV Hondius) से शुरू हुआ हंटावायरस संक्रमण (Hantavirus infection) अब यूरोप और दक्षिण अटलांटिक (Europe and the South Atlantic) के दूरदराज इलाकों तक पहुंच गया है। स्पेन और ब्रिटेन के अधीन ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप पर दो नए संदिग्ध मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
हालांकि डब्लयूएचओ ने दोहराया है कि आम लोगों के लिए खतरा फिलहाल बहुत कम है और यह वायरस कोविड-19 की तरह तेजी से नहीं फैलता।डब्लयूएचओ के अनुसार, अब तक जहाज से जुड़े आठ लोग बीमार पड़े हैं, जिनमें छह मामलों में एंडीज स्ट्रेन हंटावायरस की पुष्टि हो चुकी है। चार संक्रमित मरीज अब भी दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड्स और स्विट्जरलैंड के अस्पतालों में भर्ती हैं।

जहाज पर नहीं मिले नए लक्षण
एमवी होंडियस फिलहाल स्पेन के कैनरी आइलैंड्स के टेनेरिफ की ओर बढ़ रहा है, जहां इसके आज पहुंचने की उम्मीद है। स्पेन ने यात्रियों को उतारने के लिए विशेष तैयारी की है। यात्रियों और चालक दल को छोटे बोट के जरिए अलग-थलग क्षेत्र में ले जाया जाएगा और फिर सुरक्षा घेरे वाले वाहनों से एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा।
ब्रिटेन की हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप पर एक ब्रिटिश यात्री में भी संदिग्ध लक्षण मिलने की पुष्टि की है। यह दुनिया का सबसे दूरस्थ आबादी वाला द्वीप माना जाता है।अमेरिका और ब्रिटेन भेजेंगे विशेष विमानअमेरिका और ब्रिटेन अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमान भेज रहे हैं। जहाज पर मौजूद 17 अमेरिकी नागरिकों को नेशनल क्वारंटीन यूनिट में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *