अन्य

लनामिविवि के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा भारत के आर्थिक विकास में स्टार्टअप की भूमिका पर सेमिनार सेमिनार खास तौर पर छात्रों के लिए उपयोगी एवं स्टार्टअप भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा : प्रो.हरे कृष्ण सिंह 

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा भारत के आर्थिक विकास में स्टार्टअप की भूमिका विषयक एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ। सेमिनार के मुख्य वक्ता जिला स्टार्टअप कॉर्डिनेटर, दरभंगा में कार्यरत सूर्य प्रकाश ने कहा यदि सरकार, निवेशक और समाज मिलकर स्टार्टअप को समर्थन दें, तो भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में और अधिक तेजी से आगे बढ़ सकता है। विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष सह निदेशक एवं वाणिज्य संकायाध्यक्ष, प्रो.हरे कृष्ण सिंह ने इस तरह के सेमिनार के आयोजन को खास तौर पर छात्रों के लिए उपयोगी बताया एवं उनकी राय में स्टार्टअप भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। विभागीय शिक्षक डॉ. संजय कुमार झा ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा स्टार्टअप रोजगार, नवाचार, निवेश और डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देते हैं। मंच संचालन विभागीय शोधार्थी पायल कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने किया। आयोजित सेमिनार में लगभग 78 छात्र-छात्रों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *