राष्ट्रीय

शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल पूर्वाह्न 11 बजे लेंगे शपथ

डेस्क : शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के सीएम होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. शुभेंदु अधिकारी शनिवार (9 मई 2026) सुबह 11 बजे पश्चिम के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शुभेंदु के नाम के 8 प्रस्ताव मिले. पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल BJP विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं.’

कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं. कम्युनिस्ट सरकार से जो माहौल बना हुआ था, उसे ममता बनर्जी ने और भी गहरा कर दिया था और वहां वोट डालना लगभग असंभव था. मैं उस विशाल जीत के लिए बहुत आभारी हूं जो बंगाल की जनता ने BJP और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताकर हमें दिलाई है.’

पश्चिम बंगाल चुनाव में शुभेंदु अधिकारी बीजेपी के मुख्य चेहरा बनकर उभरे, जिन्होंने नंदीग्राम और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर, दोनों सीट से जीत हासिल किया. भवानीपुर और नंदीग्राम सीट पर जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह 10 दिनों के भीतर इनमें से एक सीट से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा, ‘’मैं 10 दिनों के भीतर एक सीट खाली कर दूंगा. पार्टी तय करेगी कि मैं कौन सी सीट बरकरार रखूंगा. मेरी जो भी निजी राय होगी, मैं उसे नेतृत्व को बता दूंगा. मैं भवानीपुर और नंदीग्राम के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं भूलूंगा.’

शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए अपील की है कि वे तत्काल विजय जुलूस न निकालें और इसके बजाय नौ मई को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह तक संयम बनाए रखें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *