अंतरराष्ट्रीय

चीन : भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेंगहे और ली शांगफू को सुनाई गई निलंबित मृत्यदंड की सजा !

डेस्क : भ्रष्टाचार के आरोप में चीन के पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेंगहे और ली शांगफू को निलंबित मृत्यदंड की सजा सुनाई गई है। ये दोनों चीन के शक्तिशाली मिलिट्री कमीशन के सदस्य रह चुके हैं, जिसकी अध्यक्षता शी जिनपिंग करते हैं और यही चीन की सेना का कमान संभालता है।
दोनों को 2024 में ‘अनुशासन के गंभीर उल्लंघन’ के आरोप में कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था जो भ्रष्टाचार के लिए इस्तेमाल होने वाला एक आम शब्द है।चीन में, अगर दो साल की अवधि के दौरान कोई और अपराध नहीं किया जाता है तो मोहलत के साथ मौत की सजा को आमतौर पर आजीवन कारावास में बदल दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *