अर्थ

वोडाफोन आइडिया के शेयर 5% से ज्यादा उछले, कुमार मंगलम बिड़ला के पद संभालते ही आई जान

डेस्क: कुमार मंगलम बिड़ला के टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद 5 मई को संभालते ही अगले दिन यानी 6 मई को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बुधवार को 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई। सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 5.37% चढ़कर 11.38 रुपये तक पहुंच गया। कुमार मंगलम बिड़ला, जो आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन हैं, 5 मई 2026 से यह पद संभाल चुके हैं।

वे रविंदर टक्कर की जगह लेंगे, जिन्होंने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, टक्कर कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन के रूप में बिड़ला की मदद करते रहेंगे। सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर एक समय वोडाफोन आइडिया के शेयर का भाव एनएसई पर 4.26% की उछाल के साथ 11.26 रुपये पर था। इसी तरह, बीएसई सेंसेक्स पर कंपनी का शेयर भाव 4.17% की तेजी के साथ 11.25 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। एनएसई पर इससे पहले 10 बजकर 33 मिनट पर वोडाफोन आइडिया का शेयर भाव 5.09% की उछाल के साथ 11.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *