खेल

IPL 2026 : CSK ने DC को आठ विकेट से हराया, सैमसन का अर्धशतक; कार्तिक भी चमके

डेस्क: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 48वां मुकाबला मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स ( DC) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की. ये मैच अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. जहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे. जिसे चेन्नई ने 18वें ओवर में चेज कर लिया.
संजू ने खेली तूफानी पारी
156 रनों के जवाब में उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक बार फिर गायकवाड़ फ्लॉप रहे. वो केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला. पहले उन्होंने उर्विल के साथ साझेदारी की और फिर कार्तिक शर्मा के साथ पारी को संभाला और फिफ्टी लगाई.

संजू सैमसन ने नाबाद 52 गेंदों में 87 रन बनाए जबकि कार्तिक ने 31 गेंद में 41 रन ठोक दिए. संजू ने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए. जिसके दम पर सीएसके ने 18वें ओवर में ही मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही सीएसके 10 मैच में 10 अंक के साथ छठे पायदान पर आ गई है. जबकि दिल्ली 8 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है.
ऐसे रही दिल्ली की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ही ओवर में पथुम निसंका अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद केएल राहुल भी 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद दिल्ली के विकेटों का पतन शुरू हो गया.
लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला. स्टब्स के बल्ले से 38 रन आए. अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के भी जड़े. वहीं, रिजवी के बल्ले से 34 रन आए. जिसके दम पर दिल्ली ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *