डेस्क: आईपीएल 2026(2026 IPL) के बाद भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team)को अपने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी(Afghanistan on home soil) सीरीज(major series) खेलनी है। इस दौरे में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच शामिल होंगे, जिसके लिए संभावित स्क्वॉड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़(New Chandigarh) के मुल्लांपुर स्टेडियम(Mullanpur Stadium) में होगी, जबकि वनडे सीरीज 14 जून से 20 जून के बीच खेली जाएगी। वनडे मैचों का आयोजन धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में रह सकती है। ओपनिंग जोड़ी के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है। मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल टीम को मजबूती दे सकते हैं।
ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव मुख्य भूमिका निभा सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप और अंशुल कंबोज जैसे नामों पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा साई सुदर्शन को बैकअप बल्लेबाज के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है।
वनडे स्क्वॉड को लेकर भी चयनकर्ताओं की नजर आईपीएल प्रदर्शन पर होगी और कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है।फिलहाल, टीम चयन को लेकर अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई की चयन समिति जल्द घोषित करेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

