छिंदवाड़ा : उमरेठ थाना क्षेत्र में 27-28 अप्रैल की रात आयोजित एक शादी में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को अपना जीवनसाथी चुन लिया. इस कदम से शादी की खुशियां पल भर में हंगामे और मारपीट में बदल गईं.
दुल्हन के परिजनों ने प्रेमी को पीटकर भगाया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख दूल्हा पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया. बारात के लिए की गई सारी व्यवस्था धरी की धरी रह गई और मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
बताया गया कि युवती का पहले से ही प्रेम संबंध चल रहा था. दबाव में शुरू हुई इस शादी का अंत थाने तक पहुंच गया है, जहां दूल्हा पक्ष ने न्याय की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है.

