डेस्क:राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए रविवार की शाम एक बड़ी चेतावनी लेकर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसका सीधा अर्थ है-‘तत्काल कार्रवाई करें’। मौसम विभाग ने गरज के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की प्रबल आशंका जताई है। अधिकारियों ने मौसम खराब रहने के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ‘रेड अलर्ट’ का अर्थ है ‘तत्काल कार्रवाई करें’, जो मौसम संबंधी गंभीर परिस्थितियों का संकेत देता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में गरज के साथ बारिश होने, ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी चलने और मध्यम बारिश होने की प्रबल आशंका है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

