डेस्क:19 अप्रैल को टीवी पर वो तस्वीर कुछ इस तरह उभरी, जैसे किसी शहर की आपाधापी में अचानक कोई जानी-पहचानी खुशबू रूह को छू जाए। एकदम अप्रत्याशित, बेहद जीवंत। पश्चिम बंगाल के चुनावी घमासान और झुलसा देने वाली गर्मियों की तपिश के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरुलिया के झाड़ग्राम में सड़क किनारे खड़े होकर ‘झालमुड़ी’ का स्वाद लेते नज़र आए। तीखे मसालों से चटकते मुरमुरे और उस आम से ठेले की गर्माहट। यह दृश्य जैसे सीधे आम जनमानस की भाषा में बात कर रहा था। इस ठेठ ज़मीनी जुड़ाव की कीमत थी महज 10 रुपये। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज मतगणना जारी है। जहां एक तरफ भवानीपुर सीट हॉटस्पॉट बनी हुई है तो झारग्राम सीट भी चर्चा में है। वजह है कि पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान इसी सीट पर एक दुकान में झालमुड़ी खाई थी, जो चर्चा का विषय बन गई थी। झारग्राम सीट से बीजेपी आगे चल रही है।

