राष्ट्रीय

पत्नी की करतूत से यदि पति कमाने में असमर्थ तो पत्नी गुजारा भत्ता नहीं ले सकती :उच्च न्यायालय

डेस्क:इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि यदि पत्नी की करतूत या कार्यों से उसका पति कमाने में अक्षम हो जाता है तो वह उससे गुजारा भत्ता का दावा नहीं कर सकती। न्यायमूर्ति लक्ष्मीकांत शुक्ला ने इस टिप्पणी के साथ विनीता नाम की एक महिला की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी […]

राष्ट्रीय

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

डेस्क :मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने चानंग पर्वतमाला की तलहटी से हथियार बरामद किए। बरामद हथियारों में मैगजीन सहित एक .303 राइफल, एक एसएलआर, आठ सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग (एसबीबीएल) राइफल, एक रिवॉल्वर और मैगजीन […]

राष्ट्रीय

कर्नाटका में पर्यटकों के वाहन और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत

डेस्क:उडुपी जिले में शुक्रवार को एक बस और पर्यटकों को ले जा रहे वाहन के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मियार के पास करकाला-बजागोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया […]

राष्ट्रीय

दिल्ली में कई मामलों में वांछित बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

डेस्क :दक्षिणपूर्वी दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सतीश भाटी (22) को लेकर एक सूचना मिलने के बाद एमबी रोड पास पर जाल […]

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र ने दावोस सम्मेलन में 30 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षरःफडणवीस

डेस्क:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में महाराष्ट्र ने 30 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं जो उद्योग, सेवा, कृषि और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में करीब 40 लाख रोजगार पैदा कर सकते हैं। फडणवीस ने स्विट्जरलैंड के दावोस […]

राष्ट्रीय

अंडमान में पराक्रम दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘ड्रोन शो’ का आयोजन होगा

डेस्क:स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के श्री विजयपुरम में उनके जीवन और विरासत पर आधारित एक प्रदर्शनी, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पराक्रम दिवस’ का समापन 25 जनवरी को होगा। अधिकारियों ने […]

राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में धार के विवादित परिसर में वसंत पंचमी की पूजा शुरू

डेस्क:वसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार को धार के भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर में सूर्योदय के बाद से हिंदू समुदाय की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। हिंदू त्योहार और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के मद्देनजर इस शहर में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में […]

राष्ट्रीय

कश्मीर के गुलमर्ग और अन्य इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में चलीं तेज हवाएं

डेस्क:कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में बृहस्पतिवार देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी […]

राष्ट्रीय

झारखंड : परिवार ने नाबालिग लड़की को तमिलनाडु में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया

डेस्क:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को लातेहार जिला प्रशासन को तमिलनाडु में एक नाबालिग लड़की के कथित रूप से बंधक बनाए जाने की मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेने का निर्देश दिया। परिवार के सदस्यों ने लड़की की जबरन शादी कराए जाने की आशंका जताई है। लड़की के परिवार ने लातेहार के पुलिस अधीक्षक […]