राजस्थान के जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश दयाशंकर चांवरिया महिला के वेश में पकड़ा गया। पुलिस से बचने के लिए उसने महिला का हुलिया बनाया। साड़ी-ब्लाउज पहना। हाथ-पैरों पर वैक्स करवाया। गले में मंगलसूत्र पहना। पुलिस जब पहुंचती तो इशारे से कहता कि दयाशंकर घर पर नहीं हैं।
ग्रेटर नोएडा में गोलचक्कर पर तेज रफ्तार बाइक सेफ्टी रेलिंग तोड़ते हुए अंडर कंस्ट्रक्शन अंडरपास से नीचे जा गिरी। हादसे में अंकुर सिंह (28 साल) और दोस्त कशिश (25 साल) की मौत हुई। दोनों Ducati Scrambler बाइक पर थे, जिसकी शुरुआती कीमत 8 लाख रुपए है।
शादी से पहले से दोनों रिलेशन में थे। पति को ये बात पता चल गई। काफी कहने के बावजूद जब पत्नी नहीं मानी तो मंदिर में ले जाकर पति ने बॉयफ्रेंड से उसकी मांग भरवा दी।