उत्तर प्रदेश

उद्घाटन के चंद दिनों में धंसने लगा लखनऊ-कानपुर हाईवे, अजय राय ने राज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच की मांग की

डेस्क:लखनऊ । लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की कथित बदहाल स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अब राजभवन का रुख किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर करीब 4,200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माण गुणवत्ता और लगातार हो रही क्षति की स्वतंत्र तकनीकी […]

उत्तर प्रदेश

यूपी में करदाताओं को राहत, निकायों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

डेस्क:लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में लंबित संपत्ति कर यानी गृहकर, जलकर एवं सीवरकर की प्रभावी वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने का निर्णय […]

उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीपी और डीएम ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

डेस्क:सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने […]

उत्तर प्रदेश

यूपी में छह चरणों में होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्य सचिव

डेस्क:लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के छह जिलों में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों को लेकर मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सोमवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि भर्ती स्थलों पर […]

उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

डेस्क:लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप गो संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और जैविक खेती से जोड़ने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। बुलंदशहर में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गोमूत्र की खरीद शुरू की गई है। किसानों और […]

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारतीयों के आन, बान और शान का प्रतीक, आजादी के गुमनाम नायकों को मिल रहा सम्मान : सीएम योगी

डेस्क:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करते हुए कहा कि तिरंगा भारत के आन, बान और शान की पहचान है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी […]

उत्तर प्रदेश

बृजभूषण शरण सिंह बोले- ’42 बड़े लोग थे साजिश में, हुड्डा परिवार और सुप्रीम कोर्ट के वकील ने लिखी स्क्रिप्ट’

डेस्क:महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बरी भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाए कि साजिश में 42 लोग शामिल थे। हुड्डा परिवार और सुप्रीम कोर्ट के एक बड़े वकील के सामने बैठकर पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई थी। समाचार […]

उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, बोले-घबराइए मत, कराएंगे हर परेशानी का समाधान

डेस्क:रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए सभी लोगों की ध्यान से बात सुनी। उनके प्रार्थना पत्र लिए और आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया जाएगा।’ जनता दर्शन […]

उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा : भाजपा के ’80-20′ नैरेटिव की काट में सपा ने ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ को बनाया नया हथियार

डेस्क:लखनऊ । उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक करवट दिखाई देने लगी है। भाजपा के ’80 बनाम 20′ हिंदुत्व नैरेटिव की काट में समाजवादी पार्टी अब पीडीए के साथ ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का नैरेटिव गढ़ने में जुटी हुई है। मंदिर, धर्म और हिंदू आस्था से जुड़े मुद्दों पर सपा का बदला […]