डेस्क: कल्ट हॉरर फिल्म (Tumbbad2) के सीक्वल को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है… (Sohum Shah) एक बार फिर ‘तुम्बाड 2’ लेकर आ रहे हैं… और अब फिल्म की फीमेल लीड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है!फिल्म को लेंकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है‘तुम्बाड 2’ (Tumbbad2)की रिलीज डेट भी तय कर दी गई है… मेकर्स के मुताबिक फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।और टैगलाइन भी काफी दिलचस्प हैप्रलय आएगा।
इस बार फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui)भी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं… उनके जुड़ने से फिल्म का क्रेज और बढ़ गया है वहीं सोहम शाह भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
मेकर्स का विजन
डायरेक्टर Adesh Prasad का कहना है कि पहली फिल्म की सफलता के बाद कहानी को आगे बढ़ाना एक बड़ा चैलेंज है… टीम कोशिश कर रही है कि फिल्म अपनी जड़ों से जुड़ी रहे, लेकिन दर्शकों को एक नया और फ्रेश अनुभव भी दे।
2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ ने अपनी अनोखी कहानी और सिनेमैटिक ट्रीटमेंट से खास पहचान बनाई थी… फिल्म में सोहम शाह का किरदार विनायक राव—लालच और उसके खतरनाक अंजाम की कहानी को दिखाता है…अब सवाल यही हैक्या ‘तुम्बाड 2’ पहली फिल्म जैसा जादू फिर से चला पाएगी और आखिर कौन बनेगी इसकी फीमेल लीड?

