खेल

रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन

डेस्क: रियान पराग पर एक्शन लिया गया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग पिछले दिनों ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए पाए गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जो काफी चर्चा में रहा। इसके बाद ये तय माना जा रहा था कि रियान पर एक्शन लिया जाएगा। अब आईपीएल ने उनके खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए सजा का ऐलान कर दिया है।
आईपीएल के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने सामने थीं। इी दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रियान पराग सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे। आईपीएल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

उन्हें खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। जानकारी में बताया गया है कि रियान को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो ऐसे व्यवहार, जिससे खेल की बदनामी होती है, से जुड़ा है। यह घटना दूसरी इनिंग्स के दौरान हुई जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते देखा गया।
इस बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सीजन के लिए रियान को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ रुपये में साइन किया है। इस हिसाब से देखें तो उनके हर मैच की फीस लगभग एक करोड़ रुपये बनती है। इसका 25 परसेंट जुर्माना होगा, जो लगभग 25 लाख रुपये होगा। यह देखते हुए कि इसे पहली बार का अपराध माना गया था, 25 लाख रुपये एक भारी जुर्माना है। आईपीएल ने इसलिए भी ये सख्त एक्शन लिया है, ताकि आगे के लिए ये घटना मिसाल ना बन जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *