अंतरराष्ट्रीय

हमास के इंटेलिजेंस चीफ को इजरायल ने मार गिराया…. 7 अक्टूबर के हमले का लिया बदला

डेस्क: इजरायल (Israel) ने 7 अक्टूबर 2023 को अपने ऊपर हए हमले का इंतकाम ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली सेना (Israeli Army) ने हमास के सैन्य इंटेलिजेंस चीफ (Hamas’s military intelligence chief) को मार गिराया है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने बुधवार को बताया कि इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी हमास की मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑपरेशंस का हेड था और एक हमले में वह मारा गया है। बता दें कि अल-रहमान शंबारी वही शख्स है जिसे 7 अक्टूबर के हमले का सबसे बड़ा साजिशकर्ता बताया जाता है।
इससे पहले फिलिस्तीनी सूत्रों ने भी शंबारी के मारे जाने की पुष्टि की थी। सूत्रों ने मंगलवार को गाजा पट्टी पर हुए इजरायली हमलों में पांच लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। इनमें हमास के एक कमांडर और एक नौ साल के बच्चे की मौत कही गई थी। खबर है कि शंबारी के साथ उसका बेटा भी मारा गया है।

मारे गए थे 1200 लोग
गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला कर दिया था। हमास ने इजरायल के कई बड़े शहरों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया था। इसमें करीब 1200 इजरायलियों की मौत हो गई थी। वहीं हमास ने 200 से ज्यादा लोगों को बंदी भी बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में बड़ा हमला कर दिया और करीब दो साल चली जंग में हजारों फिलिस्तीनी मारे गए और लाखों लोग बेघर हो गए।
सीजफायर के बाद भी हिंसा
बीते साल अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते के बाद युद्ध थोड़े समय के लिए रुक गया था। इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमले रोकने और हमास ने सभी बंधकों की रिहाई पर सहमति जताई थी। हालांकि इसके बाद भी हिंसा जारी रही है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संघर्षविराम शुरू होने के बाद से कम से कम 818 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *