स्थानीय

दरभंगा : विवि राजनीति विज्ञान विभाग मई के दूसरे सप्ताह में करेगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार में शिरकत करेंगे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन एवं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट मनोज सिन्हा

 

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में संचालित ‘भारतरत्न बीआर अंबेडकर चेयर’ के तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान- परंपरा का अन्वेषण और डॉ. बीआर अंबेडकर के विचार’ विषय पर मई के दूसरे सप्ताह में दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन जुबली हॉल में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बिहार के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) तथा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट मनोज सिन्हा भी भाग लेंगे।

सेमिनार की तैयारी के उद्देश्य से विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की महत्त्वपूर्ण बैठक विभाग में आयोजित की गई, जिसमें अम्बेडकर चेयर के निर्देशक विभागाध्यक्ष और सेमिनार के संयोजक डॉ. मनोज कुमार, आयोजन सचिव डॉ. उमाकान्त पासवान, कोषाध्यक्ष डॉ. रघुवीर कुमार रंजन, संयुक्त सचिव डॉ. नीतू कुमारी, डब्ल्यूआईटी के निदेशक प्रो. अजय नाथ झा, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव, डॉ. मुकुल बिहारी वर्मा, एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया, पीजी एथलेटिक्स की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका राय, खेल पदाधिकारी डॉ. अमृत कुमार झा आदि उपस्थित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेमिनार के बेहतरीन आयोजन हेतु कल ही कुलपति से दिशा-निर्देश प्राप्त कर कोर कमेटी, सलाहकार समिति, स्वागत समिति, भोजन एवं आवास समिति, मंच सज्जा एवं स्थल समिति, पहचान पत्र समिति तथा तकनीकी समिति आदि का गठन कर लिया जाए।

विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी एवं संयोजक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस सेमिनार में संसाधन पुरुष के रूप में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, हिमालया विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के कुलपति प्रो. काशीनाथ जैना, रॉयल होलोवे विश्वविद्यालय, लंदन से डॉ. अरविन्द कुमार, काशी विद्यापीठ के अवकाश प्राप्त राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार, बीएचयू, वाराणसी से राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. आर आर झा, मिथिला विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र नारायण तथा अंबेडकर चेयर के संरक्षक प्रो. अनिल कुमार झा आदि उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *