डेस्क:मई महीने की शुरुआत जल्द ही होने वाली है और इस महीने का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को रहता है, क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो जाती है। दूसरी तरफ, बैंकिंग कामकाज की बात करें, तो मई में ऐसे कई दिन आ रहे हैं जब बैंक बंद रहने वाली है। गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियों की जानकारी पता होने पर आप अपने वित्तीय संबंधित काम जैसे बिल भुगतान, चेक डिपॉजिट या कैश निकासी के कार्य समय पर निपटा सकते हैं। इस बार की मई की शुरुआत में 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और लेबर डे जिसके चलते बैंक बंद हो सकती है। असल में मई महीने में कोई त्योहार नहीं आता, जिससे कोई छुट्टी मिले। बैंक में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को छु्ट्टी रहती है। स्कूल के बच्चे में समर वेकेशन का इतंजार कर रहे हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि मई 2026 में बैंक और स्कूलों की छुट्टिया का अपडेट है।
मई 2026 में बैंक छुट्टियां (Bank Holidays In May 2026)
खासतौर पर बैंकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय की जाती है। इसके अलावा कई छुट्टियां स्थानीय या राज्य सरकारों द्वारा भी घोषित की जाती है। मई के महीने में कुल 8 दिन बैंक दिन हैं। लेकिन इसमें वह अवकाश कभी नहीं जुड़ता, जो किसी अन्य कारण से किसी राज्य या शहर में बंद की जाती है।
गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों के आधार पर अलग हो सकती हैं।
मई 2026 में रविवार बैंक छुट्टियां
– 3 मई
– 10 मई
– 17 मई
– 24 मई
– 31 मई
मई 2026 में बैंक छुट्टियां
– 1 मई – अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस/बुद्ध पूर्णिमा
– 9 मई – दूसरा शनिवार
– 23 मई- चौथा शनिवार
मई में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
देशभर में मई महीना का आखिरी में समर वेकेशन शुरु होता है। हालांकि, इनकी कोई एक निश्चित डेट पूरे भारत के लिए नहीं होती है। कुछ राज्यों में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां मई के पहले या दूसरे सप्ताह से शुरू होकर जून के मध्य तक चलती हैं।
वहीं, प्राइवेट स्कूल और केंद्रीय विद्यालय (KVS) अपनी छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग जारी करता है। अधिकांश स्कूल मई के पहले सप्ताह से ही छुट्टियां घोषित कर देते हैं, जबकि कुछ स्कूलों में बीच के सप्ताह से शुरु होती है छुट्टियां।
