उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पत्नी द्वारा पति पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी. उनकी एक छोटी बच्ची भी है. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज करा रखे हैं. आरोप है कि पत्नी अपने मायके से आई और पति पर तेजाब डालकर फरार हो गई. गंभीर रूप से झुलसे पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

