डेस्क : IPL 2026 में Lucknow Super Giants और Kolkata Knight Riders के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर का फैसला काफी विवादों में रहा। खराब फॉर्म से जूझ रहे Nicholas Pooran को सुपर ओवर में भेजने का फैसला टीम पर भारी पड़ा, जिसके बाद कोच Justin Langer को सफाई देनी पड़ी।
सुपर ओवर में पूरन का फ्लॉप शो
मैच आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा, जब Mohammed Shami ने Kartik Tyagi की गेंद पर छक्का जड़कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया। हालांकि, सुपर ओवर में LSG का फैसला गलत साबित हुआ। पूरन पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए और गोल्डन डक का शिकार बने। दूसरी ओर, Sunil Narine ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 1 रन देकर 2 विकेट झटके और KKR को जीत दिलाई।
क्यों भेजा गया पूरन? कोच ने दी सफाई
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले पर सवाल उठे। जस्टिन लैंगर ने कहा कि टीम को पता था कि सुपर ओवर में नाराइन गेंदबाजी करेंगे और पूरन का उनके खिलाफ अनुभव सबसे ज्यादा है।
लैंगर ने कहा, ‘अगर रिकॉर्ड देखें तो निकी (पूरन) ने दुनिया में सबसे ज्यादा बार नाराइन का सामना किया है। हमें लगा कि वही सबसे बेहतर विकल्प हैं। आप अपने बेस्ट खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं।’
खराब फॉर्म के बावजूद मिला भरोसा
पूरन इस सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और 8 पारियों में सिर्फ 82 रन ही बना सके हैं। बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया। लैंगर ने आगे कहा कि पूरन मेहनत कर रहे हैं और जल्द फॉर्म में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास नकली नहीं हो सकता और यह प्रदर्शन से ही आता है।
LSG की हालत खराब
LSG का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। टीम 8 में से 6 मैच हार चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे है। उनका नेट रन रेट भी सबसे खराब है। अब टीम को 4 मई को Mumbai Indians के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अगला मुकाबला खेलना है, जहां वापसी की चुनौती होगी।

